Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :सोलह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बहराइच :सोलह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बहराइच (हि.स.)। सुजौली थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी किशोरी शौच करने निकली तो गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से शौच के लिए निकली हुई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिमन्यु चौहान 21 पुत्र शिव नारायण निवासी विजयनगर चहलवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular