Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, अपहरण व दुष्कर्म की...

बहराइच : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, अपहरण व दुष्कर्म की आशंका


बहराइच । जिल के बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बरामद हुई। महिला की हालत गंभीर देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी फखरपुर में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान श्रावस्ती जिले के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बौडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अज्ञात महिला की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पास बरामद दस्तावेजों के आधार पर पता चला कि महिला श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। प्रथम दृष्टया महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular