Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले बृजभूषण , 'हर मामले में...

बहराइच :संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले बृजभूषण , ‘हर मामले में अरविंद केजरीवाल की संलिप्तता’

बहराइच(हि.स.)। शराब नीति घोटाले को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली हर मामले में अरविंद केजरीवाल की संलिप्तता मिलेगी। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना आंदोलन से हुआ।

जरवलरोड के एकलव्य महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा मेधावी छात्रों, उन्नतिशील किसानों , प्रशासन मे चयनित युवकों के परिवार वालों को सम्मानित किया। उसके बाद सांसद मीडिया से रूबरू हुए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब से केजरीवाल सत्ता में आए हैं, तब से लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। दिल्ली के विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये हमेशा कोई न कोई विवाद से चर्चा में बने रहना चाहते हैं। जिस आबकारी घोटाले के अंतर्गत यह लोग जेल जा रहे हैं उसे घोटाले को इन लोगों ने किया है।

देवरिया की घटना पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हैं। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भी एक सवाल उठाना चाहता हूं कि जब सुबह एक घटना घट गई तो कई घण्टों बाद दूसरी घटना कैसे घट गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular