Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : श्रमिकों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत,...

बहराइच : श्रमिकों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत, 16 घायल

सीतापुर-बहराइच मार्ग की घटना

हरदी थाना क्षेत्र के रामपुरवा चैकी क्षेत्र में हुआ हादसा 

बहराइच   (हि. स.)। कन्नौज से आलू उतार कर वापस आ रही श्रमिकों से भरी पिकअप सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रामपुरवा चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  इस हादसे में 16 श्रमिक घायल हो गए, जिनमें से  इलाज के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई। आठ श्रमिकों की हालत चिंताजनक बताई गई है।
कन्नौज के कोल्ड स्टोरेज में बहराइच व श्रावस्ती के लगभग 21 मजदूर काम करते हैं। वह शुक्रवार की रात कोल्ड स्टोरेज में आलू उतारने के बाद अपने घर बहराइच आने के लिए एक पिकअप पर सवार हुए थे।   पिकअप हरदी थाना क्षेत्र के रामपुरवा चौकी क्षेत्र में शनिवार तड़के लगभग चार बजे पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। इस कारण  पिकअप अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई।  घटना की सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँच कर घायलों को पिकअप से निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में  इलाज के दौरान श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी अमरीश की मौत हो गई।  छल्लर, प्रताप नारायण, जगराम, तेजराम, बुधई, अमनू, दिनेश, दीपक, मुजउ, धीरज, बुधराम, जवाहरलाल, नानछु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है ।   

RELATED ARTICLES

Most Popular