Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :शिक्षका के घर में बदमाशों ने की लूटपाट, जांच में जुटी...

 बहराइच :शिक्षका के घर में बदमाशों ने की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच(हि. स.)। मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के घर में बदमाशों ने धावा बोला। आरोप है कि खिड़की काटकर घर में रात को हथियार बंद बदमाश घुस गए और लाखों की लूट की। शिक्षिका, पति और बेटी को मारपीट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा नई बस्ती आसाम रोड निवासी स्नेह लता श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोडरी श्रावस्ती में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। रविवार की रात को शिक्षिका अपने पति अनूप और बेटी मुस्कान के साथ सो रही थी।

आरोप है कि रात डेढ़ बजे हथियार से लैस बदमाश मकान के ऊपर हिस्से में बने खिड़की को काटकर घर में घुसे। परिवार को बंधक बनाकर घर में हथियार के बल पर लूटपाट की। परिवार की पिटाई भी की। शिक्षिका के मुताबिक पांच हजार रुपये कैश और जेवर चोर चुरा ले गए हैं। घर में जिंदा कारतूस, रॉड और आपत्तिजनक वस्तु छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। सीओ सिटी राजीव सिसौदिया ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

राहुल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular