Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच: शहर में लगे बैनर होर्डिंग को अधिकारियों ने हटवाया

 बहराइच: शहर में लगे बैनर होर्डिंग को अधिकारियों ने हटवाया

बहराइच (हि. स.)। नगर निकाय चुनाव के तारीख का ऐलान होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को शहर में विभिन्न लोगों द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को हटवाए गए।

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तारीख का एलान कर दिया गया है। तारीख जारी होते ही आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए अधिकारी लग गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के निर्देश पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने कोतवाली नगर और देहात पुलिस के साथ शहर में लगे बैनर और पोस्टर को हटवाया। शहर के पानी टंकी, अस्पताल चौराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर, चांदपुरा समेत अन्य स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को हटवाया गया। जिसमें विभिन्न पार्टियों की ओर से लगाए गए बैनर भी हटाए गए। इस दौरान पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रही।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular