Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :वीडीओ के मकान का ताला तोड़कर 53 लाख की चोरी

बहराइच :वीडीओ के मकान का ताला तोड़कर 53 लाख की चोरी

बहराइच (हि.स.)। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी ग्राम विकास अधिकारी का परिवार मुंडन संस्कार के लिए परिवार समेत हरिद्वार गया था। मकान पर कोई नहीं था। इसकी भनक लगते ही चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गये। चोरों ने जेवरात और ढाई लाख नकदी समेत 53 लाख से अधिक की चोरी की। वीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर मुआयना किया है।

कोतवाली देहात के मोहल्ला रायपुर राजा निकट इनकम टैक्स ऑफिस के पास कृष्ण मोहन त्रिपाठी पुत्र जय शंकर प्रसाद त्रिपाठी ग्राम विकास अधिकारी हैं। उनकी तैनाती कैसरगंज ब्लॉक में है। कोतवाली में तहरीर देकर कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि उनके बेटे का मुंडन संस्कार हरिद्वार में होना था। जिसके लिए सभी परिवार के लोग हरिद्वार दो मई को गए। जब सभी वापस अपने घर आए तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। घर में अलमारी टूटी थी। ग्राम विकास अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 50 लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात, 100 से अधिक चांदी के सिक्के, बेटे को मिले कपड़े और ढाई लाख रूपए नकदी चोरी हो गई। चोरी की सूचना पर कोवतली देहात पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने जायजा लिया। 50 लाख से अधिक की चोरी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल /बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular