Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :लाइन सही करते समय शुरू हुई सप्लाई, प्राइवेट लाइन कर्मी की...

बहराइच :लाइन सही करते समय शुरू हुई सप्लाई, प्राइवेट लाइन कर्मी की हुई मौत

बहराइच(हि. स.)। बिछला गांव निवासी एक प्राइवेट लाइन कर्मी विद्युत खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम छीटनपुरवा निवासी सुरेश प्राइवेट लाइन कर्मी था। क्षेत्र के बिछिला गांव में बिजली के खंभे से उपभोक्ता का कनेक्शन कट गया था। जिस पर सभी ने प्राइवेट लाइन कर्मी को तार जोड़ने के लिए बुलाया । रात में नौ बजे के आसपास सुरेश बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। तभी उप केंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। बिजली आपूर्ति शुरू होने से युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि युवक की बिजली से उतरे हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राहुल/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular