Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबहराइच में मिला गोण्डा की लड़की का शव, फोटो से हुई पहचान

बहराइच में मिला गोण्डा की लड़की का शव, फोटो से हुई पहचान

संवाददाता

गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती का शव बहराइच में पाया गया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों वह घर से सिलाई सीखने निकली थी। परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो से शव की शिनाख्त की है। इसके बाद घर परिवार में मातम छा गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनगाई की रहने वाली युवती चंदा देवी पुत्री ननकू बीते बीते फरवरी को घर से कुछ दूरी पर संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र पर सिलाई सीखने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटने पर घर परिवार वालों ने केंद्र से लेकर आसपास के इलाके में खोजबीन किया, लेकिन कहीं अता पता नहीं चल पाया। रात बीतने पर घर वालों ने रिश्तेदारों के यहां पता किया, किन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिवार वालों ने धानेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जबकि इसका शव की बहराइच जिले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिसई हैदर के निकट लखनऊ-बहराइच मुख्य मार्ग के बगल पाया गया। हालांकि तब इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बहराइच में मिले इस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए बहराइच पुलिस के साथ ही गोण्डा पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई और युवती के शव को सोशल मीडिया पर वायरल किया और लोगों से वायरल करने की अपील की। इस पर बनगाई निवासी परिजनों ने पहचान की। इस पर बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने शुक्रवार को ही मृतका चंदा देवी के परिजनों से संपर्क किया। पुष्टि होने के बाद शनिवार को कोतवाली बुलाया था। लड़की की मौत की जानकारी मिलते ही घर परिवार में मातम छा गया है।

यह भी पढें : अकेले बीट ड्यूटी पर नहीं जाएगा कोई आरक्षी, आइजी का निर्देश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular