Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबहराइच में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, दर्जन भर घायल

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, दर्जन भर घायल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा. देवीपाटन मण्डल के बहराइच जिले में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार से 16 मजदूरों को लेकर अम्बाला जा रही जीप गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राजमार्ग पर खड़ी एक ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार के सीवान जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं. मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें कई घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मृतकों में एक गोण्डा जिला का निवासी भी बताया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा ने बताया कि आज सुबह करीब 5ः30 बजे थाना पयागपुर के सुकईपुरवा चौराहा अंतर्गत लालपुर ग्राम सभा के पास बिहार के सीवान जिले से पंजाब के अंबाला जा रही फोर्स क्रूजर गाड़ी एचआर37 डी 4630 अपनी बाईं ओर सड़क के किनारे खड़ी यूपी 42 बीटी 6190 ट्रक से टकरा गई. जिसमें सवार 16 मजदूरों को गंभीर चोटें आई इनमें से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई तथा शेष तीन सीएचसी पयागपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. शेष घायलों को सीएचसी पयागपुर एवं जिला अस्पताल बहराइच में इलाज के लिए भेजा गया है. सभी की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है. बताया जाता है कि यह सभी मजदूर अम्बाला में नौकरी करते थे और लाकडाउन के दौरान वापस आ गए थे. एक बार फिर वे सभी अपने रोजी रोजगार के सिलसिले में वापस अम्बाला जा रहे थे.

मृतकों के नाम :

1-जितेंद्र गिरी पुत्र रघुनाथ निवासी लालगढ़ जनपद सिवान बिहार
2- पवन कुमार पुत्र राम चन्द्र निवासी सुलैहिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
3- संजय प्रसाद पुत्र प्रभु प्रसाद निवासी बैरिया थाना सिधौलीया गोपालगंज बिहार
4- कंचन राम पुत्र जगदीश जगजीवन राम निवासी मेड़वार जामा बाजार सिवान बिहार
5- बसंत प्रसाद पुत्र सीताराम प्रसाद निवासी मेघवार थाना जामौ बाजार सिवान बिहार.

घायलों का विवरण :

1- मनजीत राम पुत्र चेतराम निवासी हरिहरपुर लालगढ़ बिहार
2- अखिलेश प्रसाद पुत्र जंगी लाल भगत हरिहरपुर पचरुखिया सिवान
3- रंजीत प्रसाद पुत्र प्रभु भगत निवासी भगतपुर सिवान बिहार
4- विकास कुमार पुत्र ओम प्रकाश चौरसिया निवासी हरिहरपुर लालगंज सिवान
5- छोटेलाल प्रसाद पुत्र गौरीशंकर निवासी बलरा थाना सिधौलीया गोपालगंज बिहार
6- दीपू राम पुत्र सुरेश राम हरिहरपुर लालगंज जीबी नगर सिवान
7- रामू कुमार पुत्र लल्लन चौरसिया निवासी उपरोक्त
8- सुमेश्वर साह पुत्र सुरेंद्र शाह निवासी उपरोक्त
9- रघुनाथ यादव पुत्र सज्जन यादव हरिहरपुर पचरुखिया जनपद सिवान
10- मनजीत राम पुत्र छतर राम निवासी उपरोक्त
11- विशाल कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी मेवात जनपद सिवान बिहार

RELATED ARTICLES

Most Popular