Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच में पत्नी की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी, मौत

बहराइच में पत्नी की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी, मौत

– अवैध संबंधों के शक में युवक ने उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच (हि.स.)। बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दम्पति की लाश मिली है। युवक अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसी वजह से उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर गांव निवासी सम्मारी (30) पत्नी श्रीदेवी (29) और तीन बच्चों के साथ रहता था। परिवार के मुताबिक, मंगलवार की देर रात को पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सम्मारी ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद वह अपना संतुलन खो बैठा और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

आज सुबह बेटे धर्मेन्द्र ने मां और पिता की लाश देखी तो परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राािकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के साथ मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने फोरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूछताछ में बेटे ने बताया कि बीतीरात को माता-पिता में किसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ था। वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि सम्मारी अपनी पत्नी पर शक करता था कि कही उसका चक्कर किसी और व्यक्ति से है। इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

एएसपी ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular