Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच में दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बहराइच में दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

– दुर्गा पूजा समिति के थे अध्यक्ष

बहराइच(एजेंसी)। मटेरा थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव में दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष की सोमवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में जन आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया और जल्द ही आरोपित को पकड़ने के निर्देश दिए।

मटेरा थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी 60 वर्षीय शंभू लाल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष थे। वह अपने परिवार का पालन पोषण के लिए किराने की दुकान भी खोल रखी थी। परिजनों के मुता​बिक,रविवार रात को गांव के ही मालिक शेख उर्फ सलीम सामान लेने आए थे। सिगरेट लेने के दौरान कुछ कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया है, लेकिन सोमवार की देर रात को मालिक शेख ने शंभू लाल को गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गये। इधर परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर के आगे की जानकारी एकत्रित कर रहे है। 

एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई सोहेल लाल की नामजद तहरीर पर मालिक शेख उर्फ सलीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular