Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच में घर से निकले युवक का नहर के पास मिला शव

बहराइच में घर से निकले युवक का नहर के पास मिला शव

बहराइच(हि.स.)। वैनी गांव में रहने वाले एक युवक का शव रविवार को नहर के पास पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने मौत पर संदिग्धता जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वैनी निवासी जसवंत तिवारी उर्फ गुड्डू एक कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह शनिवार को कंपनी में काम करने के लिए घर से निकला और शाम तक वापस नहीं लौटा। फोन पर बातचीत में उसने मां को बताया कि रात आठ बजे तक घर आ जाएगा। लेकिन देर रात तक वो घर वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह जसवंत का शव गांव जाने वाली नहर के पास पड़ा मिला। सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

राहुल/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular