Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच में किसान मेला, प्रदर्शनी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

बहराइच में किसान मेला, प्रदर्शनी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

बहराइच (हि.स.)।आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच व नानपारा में जनपद स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला, प्रदर्शनी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच एवं नानपारा तथा फसल अनुसंधान केन्द्र बहराइच के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मौजूद कृषकों को प्राकृतिक/जैविक खेती, कृषि यन्त्रीकरण, उन्नत कृषि तकनीक एवं नवाचार, कृषकों की आय में वृद्धि करने हेतु नयी तकनीकी जानकारी के साथ-साथ कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों यथा-कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, दुग्ध एवं गन्ना विभागों के साथ-साथ निजी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टालों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कृषि सेक्टर के विकास एवं किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गयी। कृषि गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष कृषक, प्रगतिशील कृषक तथा आमजन मौजूद रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मौजूद किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी इस बात के लिए दृढ़ संकल्पित है कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाये।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular