Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच में किशोरी के साथ दुष्कर्म, मारपीट, चार गिरफ्तार

बहराइच में किशोरी के साथ दुष्कर्म, मारपीट, चार गिरफ्तार

बहराइच (हि.स.)। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देेने के बाद युवक गांव में किशोरी की इज्जत पर कीचड़ उछालने लगा। जब इसका विरोध करने पीड़िता के परिजन पहुंचे तो सब मारपीट पर अमादा हो गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। दोनों पक्षों से चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए चार लोगों को थाने लाई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार को खेत में काम करने गई थी। देर शाम को वापस लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसका मुंह दबाकर कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। किसी तरह किशोरी आरोपित के चंगुल छूटकर अपने घर पहुंची। आरोप है कि तब तक किशाोरी के साथ किए घिनौने काम की करतूत को गांव के लोगों को बताने लगा। चर्चाएं तेज हुईं तो बात पीड़िता के परिजनों को पता चली। पीड़िता के परिजन इस बात की शिकायत करने आरोपित के घर पहुंचे तो वहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों मेें जमकर लाठियां चलीं। दोनों पक्षों में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। 
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ बलात्कार व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि लड़के पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular