Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :मुर्गी फार्म में छात्र का लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

बहराइच :मुर्गी फार्म में छात्र का लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

बहराइच (हि. स.)। जिले के ऐनी हतिंसी गांव में मुर्गी फार्म में छात्र का शव लटकता मिला है। छात्र रहस्यमय हालत में लापता हो गया था। सीओ समेत अन्य ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐनी हतिन्सी में नहर के किनारे बने एक मुर्गी फार्म में 14 वर्षीय शहजादे पुत्र जुबेर उर्फ सुंदर की लाश रस्सी के फंदे में लटकते पाई गई। जानकारी के अनुसार शहजादे उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी ऐनी इंटर कॉलेज में छात्र था। वह शुक्रवार की शाम से घर से लापता था काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को उसका शव नहर के किनारे बने मुर्गी फार्म के अंदर बडेर मे रस्सी से लटकता मिला।

इस घटना की जब जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मुर्गी फार्म पर सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन जब मुर्गी फार्म में पहुंचे तो अपने बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। पिता जुबेर ने पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल का सीओ कमलेश कुमार सिंह ने भी निरीक्षण किया।

राहुल/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular