Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :मांगों को लेकर चिकित्सा महासंघ ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार...

बहराइच :मांगों को लेकर चिकित्सा महासंघ ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया

बहराइच (हि.स.)। चिकित्सा महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज बहराइच व पूरे जनपद में शनिवार से 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया।

जिलाध्यक्ष सुमुख पाठक ने बताया कि 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। सरकार द्वारा लंबित मांगों में प्रमुख रूप से मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर बिना पद सृजित किए पैरामेडिकल स्टॉफ को समायोजित किया जा रहा है, जबकि नए पद सृजित हो।

विगत वर्ष स्थानांतरण के में विभागीय लापरवाही के कारण दांपत्य नीति विकलांग व गंभीर बीमारी मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण में नीति विरोध कार्य हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए और जो किसी कारण से स्थानांतरण हो गए हैं, उनकी पुनः बहाली हो। विगत 2 वर्षों में विभाग के किसी संगठनों से शासन व महानिदेशालय स्तर पर वार्ता नहीं किया गया। जिसके कारण विभाग में अधिकारी कर्मचारी के संगठनों को अनेक वित्तीय एवं गैर वित्तीय मांगे लंबित है। महासंघ की उक्त मांगों का यथा समय निर्णायक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रांतीय नेतृत्व के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही जारी रहेगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगर सरकार द्वारा 26 जून तक मांग नहीं मानी गई तो कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश भी 27 जून से प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।

राहुल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular