Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :मकान में लगी आग, तेज धमाके से खंडहर में तब्दील

 बहराइच :मकान में लगी आग, तेज धमाके से खंडहर में तब्दील

बहराइच (हि.स.)। जिले के गायघाट बाजार में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे मकान मलबे में तब्दील हो गया। आग लगने के दौरान दागने की आवाज भी ग्रामीणों को सुनाई पड़ी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मकान में अवैध पटाखा रखा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट बाजार निवासी अमीर हसन के घर में शनिवार की भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के दौरान काफी तेज दगने की आवाज सुनाई पड़ी। मकान के चीथड़े उड़ गए। छत मलबे में तब्दील हो गया। पूरी तरह से पटरी जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने से विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकान भी दरक गए। घटना की जानकारी मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular