Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :भारत-नेपाल सीमा पर नकली नोटों की खेप के साथ पांच युवक...

 बहराइच :भारत-नेपाल सीमा पर नकली नोटों की खेप के साथ पांच युवक गिरफ्तार

बहराइच (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच एटीएस और रुपईडीहा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए नकली नोट बनाने का भंडाफोड़ किया है। सीमा पर जांच के दौरान कार सवार पांच आरोपितों के पास 52 हजार रुपये भारतीय करेंसी के नकली नोट और पांच हजार रुपये नेपाली बरामद हुए हैं। बरामद रुपये, चार पहिया वाहन और नकली मुद्रा को सीज कर दिया गया है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि लखीमपुर जनपद से नकली नोट की खेप जिले में आने की सूचना मिली थी। जिस पर एसपी ने रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक की अगुवाई में एसएसआई रुदल बहादुर सिंह, राहुल सिंह, रामवीर चौहान के साथ बहराइच एटीएस निरीक्षक कुलदीप सिंह, विश्वजीत राय, रंजीत कुमार, सतीश कुमार भारती, नीरज सिंह, श्रावस्ती एटीएस के निरीक्षक वासुदेव राणा, अरुण कुमार, कपिल शर्मा और नवनीत कुमार की टीम सुमेरपुर मोड़ पास जांच शुरू की। जांच के दौरान दिल्ली नम्बर की स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। वाहन की जांच के दौरान 52 हजार रुपये भारतीय मुद्रा के नकली नोट, पांच हजार नेपाली नोट, एक लैपटाप, प्रिंटर, कैंची और जली मुद्रा बनाने की पेपर, आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, पांच मोबाइल बरामद हुए। इस पर पुलिस टीम कार सवार पांच युवकों को थाने ले आई।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखीमपुर जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी मुस्ताक पुत्र सरवर, हसनपुर कटौली निवासी सलीम पुत्र वाकर, अलीम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी वीरसिंहपुर, फैजुल हसन उर्फ सैदुल पुत्र आबिद अली त्रिकोलिया और रायपुर गांव निवासी कुलदीप अवस्थी पुत्र कमलाकांत निवासी रायपुर ईसानगर लखीमपुर के रुप में हुई हैं। सभी के विरुद्ध भारतीय नकली मुद्रा बनाकर बाजार में चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद रुपये और उपकरण के साथ दिल्ली नंबर की गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

राहुल/मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular