Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुआ मोहब्बत की...

 बहराइच :भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुआ मोहब्बत की चाय का कार्यक्रम

बहराइच (हि.स.)। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने गुरुवार को मोहब्बत की चाय का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि करके हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैसरगंज विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गीता सिंह ने फीता काटकर किया।

शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा देश ही नहीं विदेश तक हो चुकी है। राहुल गांधी देश के सर्वोच्च नेता होते हुए आम जनता के लिए संघर्ष करते हैं और जनता के प्रति सदैव गंभीर रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने जो परिश्रम किया वह स्वागत योग्य है। जनसेवा करने का जो जज्बा राहुल गांधी ने दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। राहुल गांधी मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं और भाजपा नफरत का। राहुल गांधी से भाजपा डर चुकी है। इस अवसर पर महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश तिवारी, पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मो. शहनवाज, शेख जकारिया शेखू, अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल, तारिक बेग, रमेश मिश्र, धर्मेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, हलीम अहमद, दीना नाथ पांडेय, हमजा शाहिद, रवि श्रीवास्तव, शिव बालक, आशुतोष मिश्र, खालिद हिशामी, मो सलमान, विपुल मिश्र, प्रवीन सिन्हा, उमेश मिश्र, जियाउद्दीन अंसारी, विवेक पांडेय, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

राहुल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular