Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :भाजपा सरकार नौ वर्षों से कर रही संविधान का चीरहरण :...

बहराइच :भाजपा सरकार नौ वर्षों से कर रही संविधान का चीरहरण : बृजलाल खाबरी

बहराइच(हि. स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने इन नौ सालों में भारतीय संविधान का चीरणहर कर रही है। खबारी बुधवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष खाबरी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आम्बेडकर के विचारों की हत्या भाजपा सरकार करती है। भाजपा सरकार के राज में दलितों के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में दलित विरोधी भाजपा सरकार को जनता सत्ता से बाहर करने जा रही है। देश की जनता अब राहुल गांधी के साथ है।

विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि मोदी सरकार भारतीय संविधान को नहीं मानती है और संविधान के विरुद्ध ही कार्य करती है। सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर ने कहा कि संविधान की रक्षा सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को लाना होगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने प्रदेश व प्रांतीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ज्ञानू, दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश, मेजर राना शिवम सिंह, गीता सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

राहुल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular