Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :भाजपा को हराने के लिए सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर सब...

बहराइच :भाजपा को हराने के लिए सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर सब एक पेड़ पर हो रहे इकठ्ठा : बृजभूषण

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए देश के सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर एक पेड़ पर इकठ्ठा हो रहे हैं। जो एक दूसरे के दुश्मन हैं। लेकिन इससे देश का भला होने वाला नहीं है। यह बातें कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने कही।

शहर के मोहल्ला सरस्वती नगर में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने सांसद बृजभूषण सिंह पहुँचे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ देश के लोगों को लूटने के लिए बना है। उन्होंने कहा कि जैसे बरसात में सांप बिच्छू, गोजर, नेवला और कबूतर सुरक्षित स्थान की तलाश करते हैं, इसी तरह यह गठबंधन के लोग हैं। सांसद ने कहा कि उनके ना कोई संयोजक है और न प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, ऐसे में गठबंधन को क्या कहा जाए।

सांसद बृजभूषण ने कहा कि राहुल कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इतनी उम्र होने के बाद भी उन्हें समझ नहीं है, वह मुद्दा ही नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर देश का विकास कर रही है। जिसके चलते एक समय जैसा कांग्रेस का था, ठीक उसी तरह अब भाजपा पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ भाजपा और मोदी के नाम पर जनता मतदान कर रही है। सांसद ने कहा कि केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बनी है। इस बार भी जनता जीत दिलाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह, शलभ खन्ना, अभिलाषा वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

राहुल/विद्याकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular