Friday, January 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : भाजपा का होगा सूफड़ा साफ, प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा...

बहराइच : भाजपा का होगा सूफड़ा साफ, प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा की सरकार

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कांफेंस में साधा निशाना

बहराइच (हि.स.)। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी रविवार को बहराइच पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा व बसपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा का सूफड़ा साफ होगा और सपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बसपा व भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक सिक्के के दो पहलू हैं। जो बसपा ने किया था। वहीं भाजपा कर रही है। इमरजेंसी से भी ज्यादा भयभीत हालात है। भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी सब परेशान है। पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। भाजपा ने भय और नफरत फैलाने का काम किया है।

एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओवेशी पर हमला करते हुए कहा कि वह भाजपा की ‘बी’ पार्टी है। इस बार 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटों पर जीत हासिल करेंगी। वोट से चोट देगी जनता।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन, नंदेश्वरनंद यादव, अर्जुन गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular