Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :भाई के सामने मगरमच्छ सरयू नहर में खींच ले गया युवक...

बहराइच :भाई के सामने मगरमच्छ सरयू नहर में खींच ले गया युवक को

बहराइच (हि.स.)। बहराइच जिले के ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियन पुरवा गांव में बुधवार सुबह करीब आठ बजे मौसरे भाई के सामने युवक को मगरमच्छ सरयू नहर में खींच ले गया।गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। यह इलाका सुजौली थाना क्षेत्र में पड़ता है।

यह गांव मोतीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित कतर्नियाघाट क्षेत्र में है। मगरमच्छ ने नेपाल के गुलहरिया निवासी दीपू (20) को निशाना बनाया। वह दो दिन पहले मामा के घर शादी में आया था। दीपू अपने मौसेरे भाई शिवा के साथ सरयू नहर के पास शौच के लिए गया था। इस दौरान पानी से निकल कर आया मगरमच्छ झप्पटा मारकर दीपू को खींच ले गया। यह देखकर शिवा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। कुछ देरबाद वन विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंची। लोग नहर में दीपू की तलाश कर रहे हैं। यहां पानी का बहाव काफी तेज है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह और वनकर्मी सदर बीट इंचार्ज अब्दुल सलाम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

राहुल/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular