Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सौ करोड़ का लेन-देन ठप

बहराइच : बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सौ करोड़ का लेन-देन ठप

बहराइच (हि.स.)। बैंकों की निजीकरण करने के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन आवाह़्न पर अपनी मांगों को लेकर जिले के सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की। बैंक कर्मियों के प्रदर्शन के चलते पूरे जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये का लेन-देन ठप रहा। व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता एटीएम से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे रहे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से गुरुवार से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दिया गया। बैंक कर्मी सुबह 10 बजे ही बैंकों के सामने एकत्रित हुए, लेकिन बैंक का ताला नहीं खोला गया। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे बैंकों के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

बैंक कर्मियों का कहना है कि सभी कर्मचारी समय से अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। इसके बावजूद निजीकरण किया जा रहा है। निजीकरण से सभी बंधुआ मजदूर की तरह हो जायेंगे। ऐसे में सरकार बैंक कर्मियों की मांग को माने नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सभी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कर्मचारियों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जेल रोड स्थित इंडियन बैंक के मुख्य शाखा पहुंचे।

उप्र बैंक इम्लाइज यूनियन के डीएन अवस्थी ने बताया कि बैंक की हड़ताल के चलते लगभग एक करोड़ का लेन-देन नहीं हो सका। इससे डेली लेन-देन करने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। लीड बैंक प्रबंधक के मुताबिक, सबसे अधिक चेक क्लीयरेंस और नकदी वालों को दिक्कत हुई है। लेकिन बंदी के चलते कुछ नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री लाल जी जायसवाल, अंकित अग्रवाल, मेहदी हसन, कुश गुप्ता, अजय कुमार, दिलीप कुमार, रत्नेश, आशीष गुप्ता, लोकेश श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

राहुल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular