Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत

बहराइच :बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत

बहराइच (हि.स.)। जिले के समोखन गांव में बुधवार को दीवार गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। आसपास के लोग एकत्र होकर मलबे से ग्रामीण को बाहर निकाले।

जिले में दो दिन से बारिश हो रही है। जिसके चलते मिट्टी की कच्ची दीवार में नमी आ गई है। मटेरा थाना क्षेत्र के समोखन गांव में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से संतराम (40) पुत्र मैकूलाल की मौत हो गई। संतराम को मिट्टी में दबा देखकर घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाने की कोशिश की,जब तक मिट्टी हटाते तब तक संतराम की सांस थम चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। संतराम एक लड़की तीन लड़के व पत्नी और बूढी मां को छोड़ गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच कर क्षति आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। वहीं परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।

राहुल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular