Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला, भागकर बचाई जान

 बहराइच :बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला, भागकर बचाई जान

बहराइच (हि.स.)। बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तहसील मिहीपुरवा के धर्मापुर रेंज अंतर्गत सेमरी घटही गांव लखीमपुर खीरी के पटहा गौढी गांव से सटा हुआ है। इसी के बीच सुरजी पुरवा गांव के निकट पटहा गौढी गांव निवासी बाइक सवार रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।

घायल युवक के भाई मोहित ने बताया कि वह अपने बच्चे का इलाज कराने मिहीपुरवा गए थे। इलाज के बाद रिश्तेदार के यहां बच्चे को छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर अचानक तेंदुआ उसकी बाइक पर झपट पड़ा। जिससे वह बाइक को छोड़कर गांव की ओर भाग गया। आसपास के लोगों के द्वारा हाका (आवाज) लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वहीं हमले में युवक घायल हो गया। स्थानीय लोग इलाज के लिए उसे सेमरी घटही गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से वन कर्मियों की टीम उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया।

राहुल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular