Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में मिले 61 मरीज

बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में मिले 61 मरीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में सोमवार को 61 नए कोरोना मरीज मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले में आज 46 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 666 हो गई है। कुल 268 मरीजों को अब तक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इसमें आज छुट्टी पाने वाले 22 मरीज भी शामिल हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 377 है। अब तक 10 मरीजों की मौत हुई है।
इसी प्रकार बलरामपुर जिले में पांच नए मरीज मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 310 हो गई है। आज 04 उपचाराधीन मरीजों की छुट्टी के साथ ही अब तक 166 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर जा चुके हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 136 है। 08 मरीजों की मौत हो चुकी है।
श्रावस्ती जिले में 10 नए मरीजों के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 187 हो गई है। सोमवार को छह मरीजों के साथ ही अब तक 113 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 71 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल तीन मरीजों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular