Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ससुरालीजनों पर आरोप

बहराइच : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ससुरालीजनों पर आरोप

बहराइच (हि.स.)। बौंडी कस्बा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने युवती से कोर्ट मैरिज की थी। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर पिटाई के बाद जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बौंडी कस्बा निवासी 23 वर्षीय नीरज सिंह ने रानीबाग घरेहरा नकदिलपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया था। 

इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो प्रेमिका के परिजनों नागवार गुजरी और वह युवती को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया। आरोप है कि वहीं दूसरी ओर परिजनों ने बहाने से प्रेमी युवक को रानीबाग बांध पर बुलाकर प्रेमी को मारापीटा और जहर पिला दिया, जिससे युवक की हालत गंभीर हो गयी। 

जानकारी मिलने पर प्रेमी युवक के भाई पंकज सिंह पहुंचे और युवक जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात युवक की मौत हो गई। 

थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मृतक के भाई पंकज सिंह ने नामजद तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular