Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

 बहराइच :पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

बहराइच (हि.स.)। जनपद के हुसैनीपुरवा गांव में यूकेलिपटिस के पेड़ पर ऊंचाई में एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार को लोगों ने लटकता देखा। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई हैं।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम हुसैनीपुरवा में सुबह लोग खेत की ओर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने देखा कि यूके लिप्टिस के पेड़ पर ऊंचाई से युवक का शव लटका देखा। इस पर लोगों में हड़कंप मच गया। शव पेड़ पर सहारे में लटका हुआ था। लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली में दी।

कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। गांव के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

राहुल/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular