Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध...

बहराइच : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद

बहराइच में फखरपुर थाने की पुलिस व एक शातिर बदमाश में सोमवार की आधी रात को मुठभेड़ हो गई। बदमाश की ओर से चलाई गई 3 चक्र गोली से पुलिस कर्मियों ने खुद बचाते हुए पुलिस ने हवाई फायर करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, एक पिस्टल, 12 बोर का तमंचा, 3 खोखा कारतूस 12 बोर, पिस्टल के 2 जीवित व 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। 

कुंडासर में 5 दिन पूर्व लूट के प्रयास में सराफा कारोबारी के चचेरे भाई की हत्या मामले में इसकी तलाश थी। गिरफ्तार बदमाश पर 1 दर्जन केस दर्ज हैं । इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था।

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की रात में फखरपुर थाने के कुंडासर रुकनापुर के मध्य बाइक सवार लुटेरों ने रुकनापुर खुर्द निवासी प्रदीप सोनी सराफा कारोबारी को लूट की कोशिश में उसके चचेरे भाई सुशील सोनी की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में एक लुटेरा वारदात के तुरंत बाद पकड़ा गया था। जबकि दो दिन बाद दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए थे। उनसे ही शातिर गैंगस्टर बाराबंकी जिले के रामनगर थाने के ताहा सिलौटा निवासी वासुदेव के फरार होने का सुराग मिला था।

 शातिर बदमाश वासुदेव को अपाची से आता देखकर पुलिस ने रुकने का संकेत किया, तो बदमाश ने तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। उसने तीन चक्र गोलियां दागी। पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए हवाई फायर करते हुए वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया घायल बदमाश को पुलिस ने कब्जे में कर तलाशी ली। उसके पास से 12 बोर का तमंचा, 3 खोखा कारतूस 12 बोर, एक पिस्टल, उसके 2 जीवित व 1 खोखा कारतूस मिला। बाइक के कागज भी नहीं मिले। 

पूछताछ में बदमाश ने बताया कि बाइक चोरी की है। गिरफ्तार आरोपी पर लूट, हत्या आदि विभिन्न जरायमों में विभिन्न थानों में एक दर्जन आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। सुशील को पिस्टल से गोली चलाकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular