Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :पारिवारिक विवाद में युवक ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में...

बहराइच :पारिवारिक विवाद में युवक ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

बहराइच (हि.स.)। जिले के बोझिया गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह में शनिवार को सरयू नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद भी युवक को नदी से बरामद नहीं किया जा सका है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोझिया के मजरा बढ़इन पुरवा गांव निवासी फिरोज अहमद (22) का शनिवार को परिवार के लोगों से कहासुनी हुई। परिवार के लोगों ने नशा न करने की बात कही। इससे फिरोज नाराज हो गया। उसने गांव के निकट स्थित पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने फिरोज के सरयू में कूदने की सूचना परिवार को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है।

राहुल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular