Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : दो अन्तरराष्ट्रीय बदमाश गिरफ्तार, संगीन वारदात की फिराक में थे

बहराइच : दो अन्तरराष्ट्रीय बदमाश गिरफ्तार, संगीन वारदात की फिराक में थे

बहराइच शहर के बाहरी इलाके झिंगहा घाट के पास दरगाह पुलिस ने दो संदिग्ध नेपालियों को पकड़ा। तलाशी लिए जाने पर दोनों के पास से एक- एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि कोविड 19 के मद्देनजर शहर व ग्रामीण इलाकों में पुलिस की कड़ी गश्त की जा रही है। रविवार को भोर दरगाह एसएचओ अमित कुमार तिवारी को भनक लगी कि नानपारा नए बस स्टैंड के आसपास दो संदिग्ध नेपालियों को देखा गया है। उन्होंने तत्काल थाने की सालारगंज पुलिस चौकी प्रभारी त्रिलोकी नाथ मौर्या, सिपाही सत्यनारायण यादव को दबिश को भेजा। झिंगहाघाट के समीप दो नेपाली मिले। उन्हें रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक एक चाकू बरामद किया गया। दोनों नेपालियों की पहचान नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर थाने के वार्ड नम्बर 12 निवासी सुनील बिका, केशव पांडेय के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular