Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :दरगाह में संचालित दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

बहराइच :दरगाह में संचालित दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

बहराइच (हि.स.)। शहर के सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह परिसर में संचालित दुकानों में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते सात दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। तीन दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।

दरगाह थाना क्षेत्र के सैयद सालार मसूद गाजी का जेठ मेला 20 मई से है। इसको लेकर दुकानदार अपनी दुकान लगाने का काम शुरू कर चुके हैं। जबकि आम दिनों की तरह अन्य दुकानें संचालित हैं। सोमवार की अल सुबह दरगाह के जंजीरी गेट के पास संचालित दुकानों में आग लग गई। आग लगने से मुबारक अली की बैग की दुकान, मेराज की फुटवियर, सोनू की बर्तन, मोहम्मद आरिफ का चार झूला, छोटू समेत सात लोगों के दुकान में आग लग गई। सूचना पाकर दरगाह थाने की पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तीन दमकल वाहनों से कर्मचारियों ने आग को बुझाया। सात दुकानों में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगने की संभावना जताई जा रही है। लगभग दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। वहीं आग को लेकर दरगाह परिसर में अफरा तफरी मची रही।

प्रभारी निरीक्षक आरडी मौर्य ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं चल सकी है।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular