Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :टमाटर लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बहराइच :टमाटर लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बहराइच(हि. स.)। टमाटर की बढ़ती महंगाई और मणिपुर हिंसा के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। टमाटर की टोकरी लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र सीआरओ को सौंपा।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी ने टमाटर, गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध किया। हाथ में टमाटर की टोकरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने मणिपुर हिंसा के आरोपियों को फांसी देने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने समेत नौ सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन- बेटियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मणिपुर की घटना ने भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल दी है। वहां के मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाए।

इस दौरान रिंकू सिंह, राजित राम, अरुण यादव, सुधीर कुमार, रितेश, मकसूद अली, विशाल यादव, विद्या राम, सुरेंद्र यादव, धनीराम यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

राहुल/बृजनंदन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular