Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच :झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कई मोहल्लों के घरों...

 बहराइच :झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कई मोहल्लों के घरों में घुसा पानी

बहराइच(हि.स.)। जिले में शुक्रवार की सुबह लोगों के लिए काफी राहत भरी रही। सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई, हालांकि एक घंटे की बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कई घरों में पानी घुस गया। रास्ते लबालब हो गए। कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई।

जिले के कई क्षेत्रों में पिछले दिनों बारिश हुई, लेकिन शहर क्षेत्रों में बारिश ना के बराबर होने से उमस भरी गर्मी से बनी रही। शुक्रवार को शहर में भी झमाझम बारिश हुई और लोगों ने गर्मी से राहत मिली। लेकिन इस बारिश से लोगों को जलभराव की स्थिति से परेशान होना पड़ा। बारिश के बाद शहर के घसियारीपुरा समेत अन्य मोहल्लों में पानी भर गया। पानी भर जाने से लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया। मुख्य रास्ते भी जलभराव से नहीं बचे। इंदिरा स्टेडियम के पास भी मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा। सड़क तालाब बन गई। पानी में मंझाकर ही लोग निकलने को मजबूर रहे। बारिश का पानी घरों में घुस गया।

घसियारीपुरा मोहल्ले वासियों ने बताया कि एक घंटे की बारिश में यहां जलभराव हो गया है। इससे चलना फिरना मुहाल हो गया है। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। बारिश के बाद नाली जाम होने से गंदा पानी भी घरों में आ रहा है, जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular