बहराइच (हि.स.) जनपद में चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव शनिवार को तालाब में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिया है।
बौंडी थाना क्षेत्र के रेहुआ ग्राम पंचायत के मजरा जगरहनपुरवा निवासी 30 वर्षीय सालिक राम चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब युवक नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को ग्रामीणों ने तालाब में युवक का शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गये।
पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
