Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच-गोंडा-अयोध्या राजमार्ग के चौड़ीकरण में विलम्ब से DM नाराज

बहराइच-गोंडा-अयोध्या राजमार्ग के चौड़ीकरण में विलम्ब से DM नाराज

साढ़े आठ करोड़ अग्रिम भुगतान के बावजूद अब तक शुरू नहीं हुआ यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य

जिले में 2250 वृक्षों के पातन हेतु भारत सरकार को अब तक प्रस्ताव न भेजने पर लगाई फटकार

संवाददाता

बहराइच। बहराइच-गोण्डा-फैज़ाबाद मार्ग (एसएच 30) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु प्री कंस्ट्रक्शन एक्टीविटी के अन्तर्गत यूटीलिटी शिफ्टिंग कार्य की समीक्षा हेतु शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये कि समय से कार्य पूर्ण कराये जाये ताकि विश्व बैंक के ऋण से प्रस्तावित उप्र कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेन्ट परियोजना को समय अन्तर्गत पूरा किया जा सके।
विभागवार समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि 473 विद्युत पोलों, 17 ट्रांसफार्मर्स तथा 33 केवी व 11 केवी की 8.25 किमी अण्डर ग्राउण्ड केबिल की शिफ्टिंग हेतु विद्युत वितरण खण्ड तृतीय कैसरगंज को माह मार्च 2022 में ही 640 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार 62 हैण्डपम्प तथा 8.071 किमी वाटर सप्लाई लाइन की शिफ्टिंग के लिए जल निगम को माह मार्च 2022 में ही 208.52 रुपए लाख का भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद सम्बन्धित विभागों द्वारा अभी तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य आरम्भ नहीं किया गया है। डीएम ने इस स्थिति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि तत्काल कार्य प्रारम्भ कराया जाय। बैठक के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 2250 पेड़ों की कटान हेतु अभी तक भारत सरकार को फारेस्ट क्लियरेन्स हेतु प्रस्ताव प्रेषित नहीं किया गया है। डीएम ने डीएफओ बहराइच को निर्देशित किया कि भारत सरकार को प्रस्ताव भेजवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, पयागपुर के दिनेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या, प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी अमन देओल, अधिशासी अभियंता वाह्य सहायतित परियोजना एसके गौतम व जल निगम के सौरभ सुमन आदि मौजूद रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular