Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : गेहूं के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव

बहराइच : गेहूं के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव

बहराइच (हि.स.)। तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत एक गांव में किसान के गेहूं के खेत में एक तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। जिसे वन कर्मियों की टीम ने बरामद किया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत परवानी गौडी गांव में एक किसान के खेत में गेहूं की फसल लगी हुई है। सोमवार को किसान फसल की देखरेख करने के लिए मौके पर गया तो वहां पर एक तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। किसान ने तत्काल सूचना रेंज कार्यालय पर दी।

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि शावक मादा है। उसकी उम्र डेढ़ वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि शावक की मौत किसी बड़े वन्यजीव के हमले में हुई मालूम पड़ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पास में ही एक बंदर का शव पड़ा मिला है। शावक का शव भी एक से दो दिन पुराना लग रहा है।

तीन डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वह स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की है। डीएफओ ने बताया कि पशु चिकित्सक की तीन डॉक्टरों का पैनल गठन किया गया है। टीम द्वारा मृत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव को दफना दिया जायेगा।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular