Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : गन्ने के खेत में गर्दन कटा मिला युवक का शव

बहराइच : गन्ने के खेत में गर्दन कटा मिला युवक का शव

बहराइच (हि.स.)। जिले के महेशपुर बेलहन गांव में गन्ने के खेत में एक युवक का शव शुक्रवार को मिला। युवक का गला कटा हुआ था। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया है। 
खेत की रखवाली करने गये किसानों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। 

खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही चौकी क्षेत्र में महेशपुर बेलहन गांव में किसान गोपाल का खेत है। खेत में गन्ने की फसल लगी हुई है। शुक्रवार को यहां लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक का शव देखने से प्रतीत होता है कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई है और पहचान मिटाने के लिए तेजाब भी चेहरे पर डाला गया है। सूचना मिलते ही सीओ महसी भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर शिनाख्त कराने में जुटे रहे।
खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। गला कटा हुआ है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि पहचान मिटाने के लिए तेजाब डाला गया है। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शिनाख्त करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular