Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :किसान नेता राकेश टिकैत से किसानों ने मुलाकात कर बताई समस्या

बहराइच :किसान नेता राकेश टिकैत से किसानों ने मुलाकात कर बताई समस्या

बहराइच (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से शनिवार को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के संयुक्त किसान मोर्चा की टीम ने मुलाकात की। किसान की समस्याओं को लेकर किसान नेता से चर्चा कर उसका समाधान करने की बात कही है।

राकेश टिकैत से मुलाकात के दौरान किसानों ने बजाज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान के अलावा क्षेत्र में आवारा पशुओं से हो रही परेशानी व फसलों के नुकसान सम्बंधी समस्या उनके सामने रखी गयी। इसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 22 संयुक्त किसान मोर्चा की टीमे पंजाब व हरियाणा से भी लखीमपुर आई थी। सभी की समस्याओं को सुनने के बाद उसके समाधान को लेकर सभी से चर्चा की गयी व जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान का रास्ता निकाला जायेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरवन्त चीमा, मीतपाल सिंह, बलदेव सिंह, दिलबाग सिंह, गुलाब सिंह, कुलदीप सिंह, गुरजन्ट सिंह आदि मौजूद रहे।

राहुल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular