Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : कमरे से बदबू आने पर तोड़ा गया दरवाजा, मिला शव

बहराइच : कमरे से बदबू आने पर तोड़ा गया दरवाजा, मिला शव

-आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस 
बहराइच (हि.स.)। शहर के बड़ीहॉट मोहल्ले में स्थित एक मकान से अचानक तेज बदबू आने पर मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेड पर एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 मोहल्लेवासियों ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि शव सड़ने लगा था। उसके बाद बदबू शुरू हुई। हालांकि पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही है। 
नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अब्दुल सलीम पुत्र मोहम्मद अली अपने परिवार से अलग रहते थे। वह अपने पिता के मकान से 200 मीटर दूरी पर स्थित मकान में रहते थे। इनकी पत्नी तबस्सुम लगभग 2 महीने से अपने मायके में रह रही है। पिछले कुछ दिनों से युवक अपने घर से बाहर नहीं निकला था। 
नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि युवक अकेला रहने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular