Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच :ओमप्रकाश राजभर को करना चाहिए मर्यादित भाषा का इस्तेमाल : संजय...

बहराइच :ओमप्रकाश राजभर को करना चाहिए मर्यादित भाषा का इस्तेमाल : संजय निषाद

बहराइच (हि.स.)। निषाद पार्टी के प्रमुख एवं यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को कहा कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी एनडीए में शामिल हो गई है। इससे अब निषादों के साथ-साथ राजभर समाज भी मजबूत होता, लेकिन बड़े भाई ओमप्रकाश राजभर को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

लोकसभा चुनाव-2024 को सत्ता और विपक्ष अपने-अपने कुनबें को बढ़ाने में जुटे हैं। भाजपा के खिलाफ बगावती सुर अपनाने वाले ओमप्रकाश राजभर भी अब एनडीए का हिस्सा हो गए हैं।

महसी विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक तेजवापुर के ग्राम कटहा (आयुष वन) में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार निषाद रहे। आमजन के साथ लगभग 3200 पौधों का रोपण किया गया।

नवापी मामले में सपा नेता शफीक उर रहमान वर्क द्वारा दिए गए विवादित बयान पर संजय निषाद ने कहा कि जिसको जनता ने नकार दिया है, उसके बयान का कोई मायने नहीं है। खून से लिखे गए पत्र को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अब तक देश में जो भी प्रधानमंत्री हुए उन्होंने गरीब एवं शोषित वर्ग के लिए कभी कुछ नहीं किया, लेकिन मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गरीबों की फिक्र करते हुए 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन दिया। इतना ही वह सभी प्रकार की सुविधाएं देने का काम कर रहे हैं। ऐसे में 2024 में एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी बने, इसको लेकर हमने जनता को पत्र लिखा है।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular