Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : ऑक्सीजन खत्म होने पर सीएमओ के घर पर धरना

बहराइच : ऑक्सीजन खत्म होने पर सीएमओ के घर पर धरना


बहराइच । जिले में अचानक ऑक्सीजन खत्म होने से एक निजी अस्पताल में हड़कंप के बाद मरीजों के तीमारदारों ने सीएमओ के घर पर धरना दे दिया क्योंकि ऑक्सीजन प्लांटों पर प्रशासन का कड़ा पहरा है। हंगामे के बाद किसी तरह ऑक्सीजन की व्यवस्था हुई।
इसी तरह के हालात गाजियाबाद से दिल्ली तक के बने हुए हैं। लोग मरीजों को लेकर ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ज्यादातर ऑक्सीजन प्लांटों पर पुलिस का पहरा है। बिना प्रशासन की इजाजत के ऑक्सीजन सप्लाई मुश्किल हो रही है। यूपी सरकार ने ऑक्सीजन के लिए कंट्रोल रूम बनाया है लेकिन ऑक्सीजन की खपत ज्यादा और उत्पादन कम होने से हालात खराब होते जा रहे हैं।
ऑक्सीजन की कमी के पीछे सरकारों की खुद की लापरवाही भी कम नहीं है। नोएडा के बड़े तीन सौ बेड के अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी की जब तब शिकायत आती है। यहां बीते छह साल से ऑक्सीजन का प्लांट लगा है लेकिन एनओसी न होने के चलते वह बंद पड़ा है। 17 लाख की लागत से बने इस ऑक्सीजन प्लांट को शुरू नहीं किया गया, जबकि सवा साल से कोरोना संक्रमण चल रहा है। प्रशासन की तरफ से जानलेवा लापरवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular