Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : एक करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच : एक करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

कमर में बांधकर सीमा पार करने की फिराक में थी महिला

बहराइच (हि.स.)। नेपाल से चरस की तस्करी करने के लिए भारत आ रही महिला तस्कर को गश्त कर रही एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पांच किलो चरस बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला तस्कर को जेल भेज दिया।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा बार्डर खुली सीमा है। सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस की टीम गश्त करती रहती है। गुरूवार को सीमा की सुरक्षा में लगे एसएसबी की उपनिरीक्षक सरिता कुमारी व रूपईडीहा थाने के एसआई हरीश सिंह के नेतृत्व मेें टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान नेपाल की ओर से एक महिला आते हुए दिखाई पड़ी। संदिग्ध होने पर टीम की महिला एसआई व सिपाहियों ने रोका तो वह भागने लगी। भाग रही महिला को टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया और तलाशी ली तो वह कमर में कपड़े के अंदर चरस बांधकर ले जा रही थी। बरामद चरस पांच किलो ५० ग्राम का पाया गया। पूछताछ के दौरान महिला तस्कर की पहचान नेपाल राष्ट्र में रोलपा जिला के खवांग वार्ड नंबर 7 निवासी मनीषा के रूप में हुई। रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रूपये आंकी गई है। महिला तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular