Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच: आठ माह के मासूम का अपहरण

बहराइच: आठ माह के मासूम का अपहरण

पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

बहराइच (हि.स.)। जिले में एक दुधमुंहे बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। मां की गोद में सो रहे मासूम बच्चे का अपहरणर्ताओं ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। जब तक मां चीखती चिल्लाती, तब तक अपहरणकर्ता फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने आठ माह के बच्चे को लेकर रविवार रात को लेटी थी। बच्चे के रोने पर महिला उसे दूध पिलाने लगी। रात लगभग 12 बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोग पहुंचे। सभी ने महिला के गोद से मासूम को छीन लिया। इसके बाद फरार हो गए। परिवार के लोगों ने अपहरणकर्ताओं का कुछ देर तक पीछा किया, लेकिन सभी पकड़ नहीं सके। पुलिस को मामले से अवगत कराया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सोमवार को सुबह तक मासूम का पता नहीं चल सका है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पुलिस की दो टीम मासूम की तलाश में लगी हुई हैं।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular