Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :आटोलिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

बहराइच :आटोलिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

बहराइच (हि.स.)। कोतवाली देहात पुलिस ने गुरुवार को आटोलिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी की 15 मोटर साइकिलें बरामद करते हुए दो चोरों को दबोचा है। पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

जिले में बढ़ रही बाइक चोरी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस ने अभियान चलाया। जिस पर सफलता मिली और एक वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह और क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया की देखरेख में कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक अनिल यादव, चौकी इंचार्ज सूरज कुमार, एसआई यतींद्र सिंह के साथ पुलिस टीम ने बाइक चोरों की तलाश शुरू की।

इस बीच कोतवाल टीम के साथ चौखड़िया गांव के निकट गांव निवासी श्याम बिहारी उर्फ गुड्डू चौधरी और नानपारा के सिलेटनगंज निवासी भानु प्रताप के पास से चोरी की बाइकों के साथ पकड़ लिया गया। दोनों से कड़ी पूछताछ में पता चला कि कई बाइकें चोरी किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर 13 अन्य चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया गया। अभियुक्तों को जेल भेजते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।

राहुल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular