Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :अश्लील फोटो देखकर पति ने लगाई फटकार, पत्नी ने फांसी लगा...

बहराइच :अश्लील फोटो देखकर पति ने लगाई फटकार, पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान

बहराइच(हि.स.)। उदनपुरवा ठोरिया गांव में एक महिला ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी वजह यह रही कि एक युवक ने महिला की अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया था। यह देखकर पति ने पत्नी को फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुरवा ठोरिया गांव निवासी युवती (21) की शादी इसी साल मई माह की दस तारीख को पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया आलम निवासी अमन कुमार के साथ हुई थी।

महिला की मां लालवंती देवी ने बताया कि गांव के एक युवक ने प्रियंका के पति के व्हाट्सअप पर प्रियंका की कुछ अश्लील तस्वीरें भेजी थी। इस पर पति नाराज हुआ और उसने रात में पत्नी से विवाद किया। विवाद से नाराज उनकी बेटी फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।

क्षेत्राधिकार आनंद कुमार राय ने बताया कि एक विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला की मां के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular