Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच: अराजक तत्वों व हिस्ट्रीशीटरों पर चलेगा पुलिस का चाबुक

बहराइच: अराजक तत्वों व हिस्ट्रीशीटरों पर चलेगा पुलिस का चाबुक

पुलिस ने तैयार की अपराधियों की कुंडली

बहराइच(हि.स.)। जिले में अमन-चैन के बीच चुनाव संपन्न हो, इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की कुंडली तैयार कर ली है। पुलिस जल्द ही अराजक तत्वों से लेकर हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई करेगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसपी के आदेश के बाद जिले में थानाध्यक्षों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव को सकुशल निपटाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव में कच्ची शराब की बिक्री और उसको बनाने पर रोक लगाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं है। इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस लिया है। पुलिस विभाग ने जिले में अराजक तत्वों से लेकर हिस्ट्रीशीटर, गुंडा व जिला बदर अपराधियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। छोटे से लेकर बड़े अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस ऐसे लोगों को भी चिन्हित करने में जुटा हुआ है। जो चुनाव के माहौल को बिगाड़ सकते है। पुलिस गुंडा एक्ट से लेकर मिनी गुंडा एक्ट तक की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने उनकी भी कुंडली निकालना शुरू कर दी है, जो अभी हाल में ही जेल से बाहर आए है। जिन पर संगीन अपराध का आरोप है। वह जेल से छूटने के बाद कहां है और किन कार्यो में लिप्त है। हर बिंदु पर पुलिस रुपरेखा तैयार कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से शुरू हुई कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

शराब बनाने व बेचने वाले भी रडार पर

चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि शराब बनाने व बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्षों ने दबिश देकर शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

सकुशल निपटेगा चुनाव

चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपराधियों पर जद से जल्द कार्रवाई की जाए। उन लोगों को भी चिन्हित किया जाए, जो माहौल बिगाड़ सकते है। चुनाव सकुशल निपटेगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -केशव चौधरी, एसपी बहराइच

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular