Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :अगर मरीज को लौटाया तो जिम्मेदारों पर होगी एफआईआर दर्ज :...

बहराइच :अगर मरीज को लौटाया तो जिम्मेदारों पर होगी एफआईआर दर्ज : जिलाधिकारी

बहराइच (हि.स.)। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ अपने-अपने तैनाती स्थलों पर निवास करें। स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भर्ती योग्य मरीज़ों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कर उन्हें नियमानुसार चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये।

उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सचेत किया कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले किसी मरीज़ को यदि लौटाया जाता है और वह किसी निजी चिकित्सालय में उपचार कराते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित स्वास्थ्य केन्द्रों के जिम्मेदारान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

डीएम ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रवार उपलब्ध बेडों के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या, दवा, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं आमजन को पहुंचाये जाने के भी निर्देश दिए।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular